दुगावलीबसरेहर में PDA की हुंकार, सांसद जितेंद्र दोहरे ने भाजपा पर साधा निशाना
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद
बसरेहर संवाददाता। दुगावली गांव में आयोजित PDA कार्यक्रम में रविवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी से राजनीतिक माहौल गरमा गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ PDA को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसरेहर ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जितेंद्र दोहरे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जनता के सामने कई सवाल हैं, जिनका जवाब सरकार को देना चाहिए।

सांसद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता से सीधा संवाद ही किसी भी राजनीतिक अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम का संचालन प्रशांत शाक्य ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। PDA के समर्थन में लगाए गए नारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और प्रभावी बना दिया।

कार्यक्रम में प्रदीप शाक्य ‘बबलू’, जिलाध्यक्ष सर्वेश शाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इटावा, वीरू भदौरिया, राजीव यादव, के.पी. शाक्य, नरेंद्र पाल (जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), शिवम पाल, गौरव यादव (जोनल प्रभारी), सोनी, प्रमोद मिश्रा, पंकज प्रजापति सहित विभिन्न सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
दुगावली से संगठन को मजबूती का संदेश
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने दुगावली में PDA की सक्रियता का संदेश दिया। नेताओं ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और जनता के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।
हिन्द संवाद न्यूज़ — सच का संवाद




