इटावाधर्मयूपीलोकल न्यूज़

बीएसएफ जवान देवेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़

इटावा। जनपद इटावा के बख्तयारपुर खेड़ा हेलू निवासी बीएसएफ जवान देवेंद्र सिंह (50 वर्ष) का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह फिरोजपुर (पंजाब) में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय देवेंद्र सिंह अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनका पुत्र वर्तमान में पीएसी में सेवाएं दे रहा है। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई बीएसएफ में तथा एक भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवान देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक निवास बख्तयारपुर खेड़ा हेलू पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार कल पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

बीएसएफ जवान देवेंद्र सिंह के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!