Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावायुवायूपीलोकल न्यूज़

इटावा में निकाला गया विशाल कैंडल मार्च, दिवंगतों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

इटावा। भरत तिवारी एवं लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए बलराम सिंह चौराहा से पक्का तालाब तक श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा और सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वक्ताओं ने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशांत तिवारी (पीसीसी सदस्य), अरुण दुबे, आशुतोष दीक्षित, बंटी बाजपेयी, दिलीप दुबे सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने लोगों से एकजुट होकर दिवंगतों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!