इटावायूपीलोकल न्यूज़

जसवंतनगर में पुलिस ने बैंकों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लखनऊ अग्निकांड से प्रशासन सतर्क

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया समेत अन्य बैंकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने बैंक परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम तथा सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जांच की गई। पुलिस कर्मियों ने बैंक में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए उनके बैगों की भी चेकिंग की।

पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही ग्राहकों से भी सतर्क रहने और अपने बैंकिंग कार्यों के दौरान सावधानी बरतने का आग्रह किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह का कहना है कि अपराधों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के निरीक्षण और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!