Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावायूपीलोकल न्यूज़शिक्षा

चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बी. फार्मा अंतिम वर्ष में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बी. फार्मा अंतिम वर्ष में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जसवंतनगर, इटावा। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बी. फार्मा आठवें सेमेस्टर (अंतिम वर्ष) के परीक्षा परिणामों में चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज, जसवंतनगर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलता ने एक बार फिर संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन को प्रमाणित किया है।

कॉलेज के बी. फार्मा अंतिम वर्ष के परिणामों में अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने 79.84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अभय कुमार ने 79.69 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अफजल मंसूरी ने 79.07 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अब्दुल कादिर ने 78.30 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं सोनाली ने 77.20 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।

विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता पर कॉलेज परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री अनुज मोंटी यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित प्रयासों एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक दक्षता एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध करना है, जिससे वे भविष्य में फार्मेसी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे सकें।

कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतिम वर्ष के छात्रों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!