इटावायूपीलोकल न्यूज़

चौबिया : टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार ने महिला को मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे; हालत गंभीर

सैफई पीजीआई रेफर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे मार्ग पर रैपुरा भट्टा के पास एक सड़क हादसे में सवारी के इंतजार में खड़ी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। किशनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर कार का अगला टायर अचानक फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मारते हुए पास में खड़े डंपर से जा भिड़ी। हादसे में महिला के दोनों पैर टूट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समा बानो पत्नी भूरे खां निवासी भदियापुरा, थाना चौबिया, जनपद इटावा बसरेहर जाने के लिए बरेली हाईवे मार्ग पर रैपुरा भट्टा के पास सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान किशनी की तरफ से आ रही एक फोर व्हीलर कार का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटने से चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार महिला को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी महिला की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस ईएमटी रोहित कुमार और पायलट अंशुल ने घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!