E-Paperइटावाक्राइमयूपीलोकल न्यूज़

सिरसागंज में श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप में ट्रक की टक्कर, तीन की मौत, 13 घायल

गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, गुराऊ टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा; ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर / इटावा – गोगामेड़ी, राजस्थान दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप में बुधवार देर रात सिरसागंज थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे बंद बॉडी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पीजीआई सैफई भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 02 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे इटावा से शिकोहाबाद होते हुए 22 श्रद्धालुओं को लेकर मैक्स पिकअप संख्या UP 79 T 4861 गोगामेड़ी, राजस्थान जा रही थी। गुराऊ टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए पिकअप रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बंद बॉडी ट्रक संख्या HR 37 F 0132 के चालक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी।

मृतकों की सूची

1. शारदा देवी, उम्र 45 वर्ष, पत्नी प्रमोद कुमार, निवासी लुकटपुरा, थाना चौबिया, इटावा।
2. सुभाष, उम्र 40 वर्ष, पुत्र सुघर सिंह, निवासी नगला खैमी, थाना चौबिया, इटावा।
3. शैलेंद्र, उम्र 32 वर्ष, पुत्र सुघर सिंह, निवासी शंकरपुर, थाना बसरेहर, इटावा।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी सैफई भेज दिया है।

घायलों की सूची

1. अनीता, पत्नी बलराम, निवासी शंकरपुर, थाना बसरेहर, इटावा।
2. महिपाल, पुत्र श्याम सिंह, निवासी नगला खैनी, थाना चौबिया, इटावा।
3. अवनीश, पुत्र लखन, निवासी नगला खैनी, थाना चौबिया, इटावा।
4. गिरिजा, पत्नी पप्पू, निवासी शंकरपुर, इटावा।
5. सीमा, पुत्री पप्पू, निवासी शंकरपुर, इटावा।
6. सर्वेश, पत्नी थान सिंह, निवासी नगला खेमा, इटावा।
7. मनीषा, पत्नी बालवीर, निवासी शंकरपुर, थाना बसरेहर, इटावा।
8. शशि, पत्नी रवि, निवासी नगला मान्धाता, थाना चौबिया, इटावा।
9. लवली, पत्नी महिपाल, निवासी नगला खैनी, थाना चौबिया, इटावा।
10. शिवांशु, पुत्र बलवीर, निवासी शंकरपुर, थाना बसरेहर, इटावा।
11. पप्पू, पुत्र शुगर सिंह, निवासी शंकरपुर, थाना बसरेहर, इटावा।
12. थान सिंह, पुत्र नाथूराम, निवासी नगला खैनी, इटावा।
13. बालवीर, पुत्र शुगर सिंह, निवासी शंकरपुर, थाना बसरेहर, इटावा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पीजीआई सैफई भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, अभी तक घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। मृतकों के शव चौबिया थाना क्षेत्र गांव नगला खेमी व गांव लुकटपुरा व बसरेहर थाना क्षेत्र गांव शंकरपुर में पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!