Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
E-Paperइटावाक्राइमटॉप न्यूज़यूपी

चेन स्नैचिंग का शातिर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी; तमंचा, कारतूस व ₹20,170 बरामद

जनपद इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र में पुलिस और चेन स्नैचिंग के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना इकदिल पुलिस गुरुवार को चितभवन नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल एक शातिर बदमाश इटावा-भरथना मार्ग पर एक स्कूल के आगे नावली जाने वाले मार्ग के पास मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी ने खजूर की झाड़ियों में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी शिवम उर्फ शिवा (28 वर्ष) निवासी नगला तिवारी, वलैयापुर, थाना जसवंतनगर के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस तथा ₹20,170 नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के समक्ष 3 जुलाई को थाना इकदिल क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार करने का दावा किया है।

पुलिस ने मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पहले से दर्ज चेन स्नैचिंग के मुकदमे में भी आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध हत्या, चोरी, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!