इटावा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किए निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षियों के तबादले

हिन्द संवाद न्यूज़
इटावा। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार—
निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक बढ़पुरा से प्रभारी निरीक्षक उसराहार बनाया गया है।
उपनिरीक्षक बलराज सिंह भाटी को थानाध्यक्ष उसराहार से थानाध्यक्ष बसरेहर नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को थानाध्यक्ष बलरई से थानाध्यक्ष बढ़पुरा भेजा गया है।
उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बलरई बनाया गया है।
उपनिरीक्षक सौरभ सिंह को थानाध्यक्ष बसरेहर से पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। उनका गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण कार्यमुक्त किए जाने के फलस्वरूप यह व्यवस्था की गई है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



