इटावानौकरीलोकल न्यूज़शिक्षा

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025: को लेकर इटावा में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चला सघन चेकिंग अभियान

लगभग 28.86 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इटावा । उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जीआरपी, आरपीएफ तथा रोडवेज अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की सघन जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 में प्रदेशभर से लगभग 28.86 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 08, 09 एवं 10 जून को किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा कुल 06 पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रतिदिन दो-दो पालियां आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा का समय

प्रथम पाली: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

द्वितीय पाली: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक

इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशालाओं तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस, प्रशासन, जीआरपी, आरपीएफ एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पर्याप्त पहले पहुंचें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

हिन्द संवाद न्यूज़

‘सच का संवाद’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!