इटावाटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी ने फहराया पुलिस ध्वज, शौर्य और बलिदान को किया नमन

पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करने का दिया संदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : मनोज कुमार

इटावा। पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल के शौर्य, साहस, त्याग एवं बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस झंडा दिवस विभाग की गौरवशाली विरासत, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह दिवस प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा, जरूरतमंदों की सहायता और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी वर्दी की गरिमा एवं विभाग की प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहना चाहिए।

एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें तथा जनसेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों ने खाकी की गरिमा बनाए रखने, कर्तव्यपथ पर निष्ठापूर्वक आगे बढ़ने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस झंडा दिवस के आयोजन के माध्यम से पुलिस बल के सम्मान, शौर्य, त्याग, अनुशासन और जनसेवा का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!