E-Paperइटावाटॉप न्यूज़युवालोकल न्यूज़

अनियंत्रित ट्रक से बचने के प्रयास में Ford Figo Titanium कार पलटी, पुलिसकर्मी समेत दो घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर/इटावा। थाना क्षेत्र के बरालोकपुर के पास सोमवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक से बचने के प्रयास में Ford Figo Titanium कार सड़क से नीचे उतरकर किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकराते हुए पलट गई।

जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह पुत्र राजरूप सिंह, जो पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैनात हैं, आज छुट्टी पर अपनी कार से अपने घर यशोदा नगर, इटावा जा रहे थे। उनके साथ विजय शंकर पुत्र जगत सिंह, निवासी आही टोला, जसवंतनगर, इटावा कार चला रहे थे।

बताया गया कि बरालोकपुर के पास इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक से बचने के प्रयास में चालक विजय शंकर ने कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इसी दौरान कार सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकराते हुए पलट गई।

हादसे में विजय शंकर को हल्की चोटें आई हैं, जबकि भूपेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर पहुंचाया गया।

सीएचसी बसरेहर में प्राथमिक उपचार के बाद भूपेंद्र सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्द संवाद न्यूज़ — सच का संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!