इटावाक्राइमयूपीलोकल न्यूज़

मिट्टी के टीले का अवैध खनन करते जेसीबी सीज

नगला तौर के बीहड़ में खनन की सूचना पर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, एआरटीओ को भेजी रिपोर्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तौर में सरामई गांव की ओर बीहड़ में मिट्टी के टीले से अवैध खनन किए जाने की सूचना पर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके पर बड़े क्षेत्र में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई होती मिली। टीम ने जेसीबी को सीज कर थाने में दाखिल कराते हुए पुलिस की सुपुर्दगी में खड़ा करा दिया।
बलरई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि नगला तौर के बीहड़ में मिट्टी के टीले से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर थाना पुलिस बल और खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम को मौके पर जेसीबी संख्या UP75BT2961 से मिट्टी के टीले का बड़े क्षेत्र में खनन होता मिला।
खनन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी को सीज कर दिया। पुलिस ने जेसीबी को उचित माध्यम से थाने लाकर दाखिल कराया और अपनी सुपुर्दगी में खड़ा कराया। जेसीबी के संबंध में रिपोर्ट एआरटीओ को भी भेजी गई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि अवैध खनन किसी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध खनन में लिप्त खनन माफियाओ को ये चेतावनी भी दी है मेरे रहते खनन माफिया खनन करने के बारे में सोचें भी नहीं 15दिन में दूसरी बार खनन कर रही जेसीबी की सीज।
फोटो: नगला तौर के बीहड़ में अवैध खनन के दौरान सीज की गई जेसीबी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!