इटावाटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

कुएं में गिरे गोवंश के लिए फरिश्ता बनी वैदपुरा पुलिस, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

क्षेत्र में पुलिस के इस सराहनीय कार्य क़ी चर्चा जोरों पर।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : देवेंद्र सिंह

इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला बरी गांव में एक गोवंश के गहरे कुएं में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। सूचना मिलते ही वैदपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर सर्विस टीम के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशों के क्रम में थाना प्रभारी वैदपुरा हाकिम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं की स्थिति का जायजा लेने के बाद पुलिस एवं फायर सर्विस के जवानों ने पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान में उपनिरीक्षक जय सिंह, कांस्टेबल आदित्य सिंह, दिनेश कुमार, विशाल यादव, विपिन कुमार, सौरभ कसाना और नितिन सहित फायर सर्विस के जवान शामिल रहे। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कई घंटे की मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।

गोवंश के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुलिस एवं फायर सर्विस टीम के प्रयासों की सराहना की। पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू के दौरान तत्परता के साथ बेजुबान पशु के प्रति संवेदनशीलता का भी परिचय दिया।

गोवंश को बाहर निकालने के बाद थाना प्रभारी हाकिम सिंह ने उसके स्वास्थ्य को देखते हुए हैवरा पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. अखिलेश सिंह को मौके पर बुलाया। चिकित्सक ने गोवंश का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति सुरक्षित बताई।

वैदपुरा पुलिस और फायर सर्विस टीम की तत्परता एवं संयुक्त प्रयास से गोवंश को सुरक्षित बचाया जा सका। पुलिस की इस मानवीय पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!