Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावायूपीलोकल न्यूज़

जसवंतनगर में विवाहिता के लापता होने से परिवार परेशान, पुलिस जांच में जुटी

चार बच्चों क़ी माँ है लापता महिला

जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र के अहीर टोला मोहल्ले से एक विवाहिता के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पति द्वारा कोतवाली जसवंतनगर में दी गई तहरीर के अनुसार उसकी पत्नी 20 जून को सुबह लगभग 11 बजे दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

पीड़ित सौरभ प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा लगभग 80 हजार रुपये नकद अपने साथ ले गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

बताया गया है कि महिला अपने चार बच्चों को घर पर छोड़कर गई है, जिससे बच्चों की देखभाल और परिवार के समक्ष कठिन परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की शीघ्र तलाश कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कोतवाली जसवंतनगर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!