इटावायुवायूपीलोकल न्यूज़शिक्षा

जर्जर भवनों, PG एवं छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर ABVP ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा, 09 सितंबर 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP), इटावा द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिले में संचालित छात्रावासों, निजी PG, गेस्ट हाउस, होटल एवं जर्जर भवनों के तत्काल सर्वेक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, इटावा को ज्ञापन सौंपा गया।

परिषद् ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने घरों से दूर छात्रावासों एवं निजी PG में निवास करते हैं। ऐसे में उनके आवास की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में PG भवन के धराशायी होने की घटना ने छात्र-छात्राओं के आवासीय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न की है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि इटावा जिले में जर्जर भवनों का तत्काल सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन कराया जाए तथा छात्र PG एवं निजी हॉस्टलों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। साथ ही गेस्ट हाउस एवं होटल भवनों का भी सर्वेक्षण कर उनकी सुरक्षा स्थिति की जांच की जाए।

परिषद् ने बिना निर्धारित मानकों के संचालित PG एवं हॉस्टलों पर कार्रवाई, अत्यधिक जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवनों को खाली कराने, PG एवं हॉस्टलों के लिए अनिवार्य सुरक्षा प्रमाण-पत्र तथा नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए शिकायत एवं आपातकालीन हेल्पलाइन उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक संस्कार गुप्ता, पियूष रॉय एवं हिमांशु गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि इटावा के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!