E-Paperइटावाराजनीति

बसरेहर विकास खण्ड में सचिवों का धरना-प्रदर्शन विकास कार्य में बना रोडा 

कुछ दिन पहले भी किया था विरोध प्रदर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता । बसरेहर ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाएं तीन माह से ऊपर गुज़र चुके हैं लेकिन विकासखंड बसरेहर में आज तक किसी भी प्रधान का कोई काम नहीं हो रहा है क्योंकि यहां के सचिव और एडीयो पंचायत के बीच में महीनो से संघर्ष छिड़ा हुआ है और प्रशासन कोई इस मामले को शांत करने का प्रयास नहीं कर रहा है। जिसके कारण सबसे बड़ा नुकसान ग्राम पंचायतों का हो रहा है ग्राम पंचायत में हैंडपंप मरम्मत, साफ सफाई का बीमारियों से निजात पाने के लिए कार्य, मनरेगा में मजदूरी दिलाने का कार्य, आदि को लेकर वासुदेव कोल्ड स्टोर बसरेहर पर दिनेश यादव की अध्यक्षता में प्रधान संघ की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान संघ के संरक्षक अमर सिंह शाक्य ने कहा कि विकासखंड बसरेहर की समस्याओं को सुधारने के लिए वीडियो बसरेहर ,व जिला पंचायत राज अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मीटिंग में कई प्रधानों ने बताया है कि मनरेगा में सचिव और रोजगार सेवक प्रधानों को दर किनार कर एस्टीमेट,एमबी व मसटर रोल पर प्रधानों के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपया निकाल कर वारे के न्यारे कर रहे हैं। सरसई हेलू, कर्री, एवं बीना पंचायतें इसके उदाहरण हैं। यहां के सचिव रोजगार सेवक व टीए मिलकर प्रधानों को गुमराह किए हुए हैं। इन समस्याओं को लेकर कल 10 अगस्त को प्रधान संघ के नेतृत्व में सभी प्रधान गण जिला पंचायत राज अधिकारी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि बसरेहर की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समस्या का हल करे। अन्यथा प्रधान संघ आंदोलन पर मजबूर होगा। वही समस्त प्रधान गणो से भी अनुरोध किया है कि समय 11:00 बजे विकास भवन पहुंच कर इस कार्यक्रम में शामिल हो । आरती देवी, यतीन्द्र कुशवाहा, सर्वेश कुमार, सर्वेश राजपूत, अंकित दुबे, रवितेश कुमार, सुभाष चंद्र ,पिंटू चौधरी सहित दर्जनों प्रधानों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!