E-Paperइटावायूपीराजनीति

तीन लाख पचास हजार आउटसोर्स कर्मियों को बढ़े हुए पारिश्रमिक की सौगात

विकास भवन इटावा में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोक भवन से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के आधिकारिक पोर्टल एवं वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगम के लोगो (Logo) का भी अनावरण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक विभागों, निकायों एवं निगमों में कार्यरत करीब 3.50 लाख आउटसोर्स कर्मियों को बढ़े हुए पारिश्रमिक की सौगात दी गई।

इसी क्रम में प्रेरणा सभागार, विकास भवन इटावा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया तथा UPCOS के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो के शुभारंभ की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में श्रीमती सरिता भदौरिया, विधायक सदर इटावा, एवं इटावा के जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने आउटसोर्स कर्मियों के लिए बढ़े हुए पारिश्रमिक की घोषणा को महत्वपूर्ण कदम बताया।

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों की सेवाओं को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुगम बनाने की दिशा में पहल की गई है। सरकार की इस घोषणा से प्रदेशभर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

हिन्द संवाद न्यूज़ — सच का संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!