ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्य शुरू कराने सहित विभिन्न मांगें उठाईं

हिन्द संवाद न्यूज़ ‘सच का संवाद’
बसरेहर संवाददाता। विकासखंड बसरेहर के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विकासखंड बसरेहर के खंड विकास अधिकारी राजेश प्रसाद से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विकासखंड बसरेहर प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।
ज्ञापन के माध्यम से प्रधानों ने प्रधानों एवं प्रशासकों को तत्काल रूटीन तथा नीतिगत कार्यों की सूची जारी करने, ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू कराने, प्रशासकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाने तथा मनरेगा की तर्ज पर जीबी जी रामजी योजना में पूरे 12 माह काम उपलब्ध कराने की मांग रखी।
इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए पर्याप्त मात्रा में तत्काल धनराशि उपलब्ध कराने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश प्रसाद और प्रधान प्रतिनिधिमंडल के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई। बीडीओ ने प्रधानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन के संरक्षक अमर सिंह शाक्य, सर्वेश कुमार, अवधेश कुमार, अनिल कुमार सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
हिन्द संवाद न्यूज़ ‘सच का संवाद’




