E-Paperइटावाक्राइमटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

जसवंतनगर हाईवे का खतरनाक कट बना हादसों का अड्डा! टैंकर की टक्कर से ट्रक एवं कार से दुर्घटनाग्रस्त —बाल-बाल बचे लोग

कई लोग गवां चुके है अपनी जान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

जसवंतनगर संवाददाता। जसवंतनगर तहसील के पास नेशनल हाईवे पर बना खतरनाक कट एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। सोमवार को जल्दबाजी में कट पार कर रहे एक टैंकर ने बजरी से लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही कार से जा भिड़ा। हादसे में कार के पिछले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अनिल भोगनीपुर से बजरी लेकर आगरा जा रहा था। जसवंतनगर पहुंचने के दौरान एक टैंकर चालक ने जल्दबाजी में हाईवे के कट से वाहन निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान टैंकर ने ट्रक के अगले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से वाहन लेकर निकल गया।

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और पास से गुजर रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार रत्नेश अपनी पत्नी और बच्चे के साथ इटावा से जसवंतनगर डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। अचानक हुए हादसे से कार सवारों में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

दो किलोमीटर दूर मुख्य चौराहा, लेकिन वहां भेजा तो लगेगा जाम

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे वाला कट जसवंतनगर के मुख्य एवं व्यस्ततम चौराहे से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित है। इस कट से वाहनों का आवागमन लंबे समय से जारी है। लोगों का कहना है कि यदि इस कट को बंद कर सभी वाहनों का परिवहन मुख्य चौराहे से कराया गया तो वहां पहले से ही भारी यातायात के चलते जाम की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

ऐसे में स्थानीय लोगों के सामने सबसे बेहतर और स्थायी विकल्प इसी कट पर पुल का निर्माण है। लोगों का कहना है कि पुल बनने से वाहनों को बिना रुके सुरक्षित आवागमन मिल सकेगा और बार-बार होने वाले हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

लोगों की मांग—कट पर जल्द बने पुल

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि हादसों के इस सिलसिले को गंभीरता से लेते हुए जसवंतनगर हाईवे के इस कट पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए। लोगों का कहना है कि जब तक यहां स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। हादसे में किसी के घायल नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

सवाल यह है कि हादसों के बाद केवल वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया जाएगा या फिर इस खतरनाक कट की समस्या का स्थायी समाधान भी किया जाएगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!