Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
E-Paperइटावाटॉप न्यूज़देशयूपी

कारगिल विजय दिवस पर ABVP ने निकाली भव्य मशाल यात्रा, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अमर शहीदों को किया याद

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), इटावा के तत्वावधान में रविवार शाम भव्य मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शाम 6 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, इटावा से हुआ।

मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, परिषद कार्यकर्ता और नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में जलती मशालें और भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा शहीद स्थल, नुमाइश पंडाल पहुंची। यहां कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला संयोजक संस्कार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ गोलू ठाकुर, आदित्य, कृष्णा, राहुल, पियूष कुमार, नीतेश, रोहित, हिमांशु गोयल, देव, अंश और बिमल सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस दौरान सभी ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “एक मशाल शहीदों के नाम—एक संकल्प राष्ट्र के नाम” के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!