Uncategorizedटॉप न्यूज़यूपी

जसवंतनगर सीओ आयुषी सिंह ने नगर में किया पैदल गश्त, अतिक्रमण हटवाया और सीसीटीवी कैमरों की जांच

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतनगर, इटावा। जनपद में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह द्वारा गुरुवार को नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। सीओ आयुषी सिंह ने संबंधित व्यापारियों को समझाइश देते हुए तत्काल अतिक्रमण हटवाया तथा भविष्य में सड़क पर सामान न रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

 

निरीक्षण के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची गई। सीओ ने कैमरों की रिकॉर्डिंग एवं निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया तथा जिन क्षेत्रों में कैमरे नहीं लगे हैं, वहां सुरक्षा के दृष्टिगत शीघ्र कैमरे स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा घटनाओं के त्वरित खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा सहित कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, ललित चतुर्वेदी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

फोटो कैप्शन:
नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करतीं क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह।

हिन्द संवाद न्यूज़ – सच का संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!