Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावाटॉप न्यूज़

जसवंतनगर में हाईवे पर पलटी प्राइवेट स्लीपर बस, 15–20 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

एक माह में दूसरी बड़ी दुर्घटना

जसवंतनगर (इटावा)। दिल्ली की ओर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे थाना क्षेत्र के धौलपुर गांव ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस में सवार लगभग 15 से 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का प्रारंभिक कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से संचालित करते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर भिजवाया।

सीएचसी जसवंतनगर में अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने घायलों का तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किए जाने की तैयारी की गई है।

फिलहाल इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के मृत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण बस के अनियंत्रित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!