इटावायूपीलोकल न्यूज़

रामनगर में प्रस्तावित देशी शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा प्रार्थना पत्र

शराब ठेका के विरोध में बसरेहर थाने पहुंचे महिला व पुरुष

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के नगला छती, मोजा खुड़ीसर एवं बंजारन डेरा के ग्रामीणों ने रामनगर में प्रस्तावित देशी शराब के ठेके को खोले जाने का विरोध करते हुए थाना बसरेहर में प्रार्थना पत्र सौंपा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर देशी शराब का ठेका प्रस्तावित है, उसके निकट आबादी, विद्यालय एवं मंदिर स्थित हैं। ऐसे में ठेका खुलने से क्षेत्र के सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शराब ठेका संचालित होने से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होंगी तथा विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित देशी शराब ठेके को खोलने की अनुमति न दी जाए।

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रामनगर में प्रस्तावित देशी शराब ठेके को खोले जाने से रोका जाए। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

हिन्द संवाद न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!