इटावाटॉप न्यूज़नौकरीयूपीलोकल न्यूज़

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

सैफई/इटावा। सैफई क्षेत्र की रहने वाली मेधावी छात्रा वर्षा यादव ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में सफलता हासिल की है। परीक्षा में चयन के बाद उन्हें रेलवे में पे-लेवल 6 के पद पर नियुक्ति का अवसर प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

वर्षा यादव के पिता मुकेश कुमार और माता मंजू देवी हैं। वर्षा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेधावी रही हैं। उन्होंने सुदिती ग्लोबल एकेडमी से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था।

वर्षा ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और एसके कैंपस इटावा (SK Campus Etawah) कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने लक्ष्य को लेकर नियमित रूप से प्रतिदिन करीब 8 से 9 घंटे अध्ययन करती थीं। निरंतर अभ्यास और अनुशासित तैयारी को उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का प्रमुख आधार बताया।

रेलवे में चयन होने के बाद भी वर्षा ने अपनी पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया है। उनका अगला लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल करना है। वह प्रशासनिक सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं।

वर्षा यादव की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, कोचिंग संस्थान के शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!