इटावालोकल न्यूज़

7 अक्टूबर को इटावा में होगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय पदाधिकारी सम्मेलन

प्रदेशभर से पदाधिकारी और व्यापारी होंगे शामिल, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा संगठन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : मनोज कुमार

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय पदाधिकारी सम्मेलन आगामी 7 अक्टूबर को इटावा स्थित माया मैरिज होम में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापार मंडल द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा होंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ, सुनील पांडेय सहित संगठन के अन्य प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत तथा सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को आयोजन से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं।

बैठक में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पोरवाल, जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रिंकू यादव, युवा जिला अध्यक्ष गोविंद दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष पोरवाल, चेयरमैन राधा कृष्ण सराफा, नगर महामंत्री अवनीश यादव (नीतू), भरथना नगर अध्यक्ष बंटी पोरवाल, बसरेहर युवा नगर अध्यक्ष सीपू यादव तथा महामंत्री अमरनाथ पोरवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों के अनुसार, प्रांतीय सम्मेलन में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की आगामी गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हैं और कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!