इटावाक्राइमयूपीलोकल न्यूज़

बसरेहर में तेज रफ्तार R15 बाइक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे नए पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार R15 बाइक ने आगे जा रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार चकवा बुजुर्ग, बसरेहर निवासी प्रतिभा श्रीवास्तव (50 वर्ष) बसरेहर से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही R15 बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर में भर्ती कराया गया।

सीएचसी बसरेहर में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया।

पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिन्द संवाद न्यूज़ — “सच का संवाद”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!