इटावायूपी

आगामी त्योहारों को लेकर जसवंतनगर में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जसवंतनगर कोतवाली परिसर स्थित सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के प्रमुख नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों के आयोजकों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने गणेश चतुर्दशी सहित आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

गणेश पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था रखने और ज्वलनशील सामग्री से बचने के निर्देश दिए गए।

गणेश प्रतिमा विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही करने की अपील की गई। नदियों एवं गहरे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने तथा विसर्जन यात्रा के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों को न बैठाने की सलाह दी गई।

बैठक में नागरिकों एवं आयोजकों ने त्योहारों को देखते हुए बिजली, पानी, साफ-सफाई और सड़क व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी।

त्योहार हमारी खुशियों का माध्यम हैं—इन्हें मिल-जुलकर, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!