Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
E-Paperइटावाक्राइमटॉप न्यूज़युवायूपीलोकल न्यूज़शिक्षा

इटावा : छात्राओं ने दिखाई बहादुरी, ई-रिक्शा में छेड़#छाड़ करने वाले युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

इटावा। जनपद इटावा में दो इंटरमीडिएट की छात्राओं ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए ई-रिक्शा में कथित रूप से छेड़#छाड़ करने वाले एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद छात्राओं की बहादुरी की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं शनिवार सुबह करीब 7 बजे जुगरामऊ चौराहे से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने इंटर कॉलेज जा रही थीं। आरोप है कि ई-रिक्शा के कुछ दूर आगे बढ़ने पर एक युवक उसमें सवार हो गया और छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकतें करने लगा।

छात्राओं ने तत्काल इसका विरोध किया और ई-रिक्शा चालक को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि चालक द्वारा युवक को रोकने का प्रयास करने पर उसने चालक के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद छात्राओं ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ लिया और तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी।

ई-रिक्शा इटावा मंडी के पास पहुंचने पर छात्राओं ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी ले गई।

घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद शहरभर में छात्राओं के साहस की चर्चा है। लोगों का कहना है कि जिस निडरता और सूझबूझ से छात्राओं ने आरोपी का सामना कर उसे पुलिस के हवाले किया, वह अन्य छात्राओं और महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

(नोट: छात्राओं की सुरक्षा एवं गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!