इटावाक्राइमलोकल न्यूज़

खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में फैली सनसनी

रात में घर से निकला था युवक, सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका देखा शव; पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम अन्डावली में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर खेत में शीशम के पेड़ पर एक 19 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अन्डावली निवासी संटू पुत्र छोटेलाल शुक्रवार रात घर से बाहर निकल गया था। बताया गया कि उस समय उसके पिता छोटेलाल घर पर अकेले थे, जबकि युवक का बड़ा भाई बबलू अपनी पत्नी और बच्ची को दवा दिलाने के लिए वैद्य के पास गया हुआ था।

शनिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो उन्होंने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में शीशम के पेड़ पर संटू का शव लटका देखा। यह खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।

घटना की सूचना मिलने पर लखेरे कुआं चौकी प्रभारी कैलाश बाबू पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!