इटावालोकल न्यूज़शिक्षा

रानी लक्ष्मीबाई के साहस और आत्मविश्वास से प्रेरणा लें छात्राएं: सीओ आयुषी सिंह

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस, सीओ ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, महिला सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जसवंतनगर इकाई द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें रानी लक्ष्मीबाई के साहस, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन नारी शक्ति, साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। महिलाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। आवश्यकता है कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। साथ ही छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रज्ञा ने की। इस दौरान मुख्य वक्ता जिला संयोजक संस्कार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अजेंद्र गौर, कार्यक्रम संयोजक एवं नगर मंत्री विजय नंदवंशी, रोहित गुप्ता, कुणाल दुबे, कृष्ण शर्मा, राघव, पार्थ तथा एडवोकेट जामिन खान सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!