बसरेहर में श्री दुर्गा महोत्सव के अंतर्गत भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद
बसरेहर, इटावा। कस्बा बसरेहर में माँ आदि शक्ति दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री दुर्गा महोत्सव 2026 के क्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में भक्तिभाव और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
माँ आदि शक्ति दुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 को शोभायात्रा एवं घट स्थापना के साथ हुआ था। महोत्सव के दौरान 11 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। इसके बाद 20 अक्टूबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। महोत्सव के क्रम में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महोत्सव के सफल संचालन में स्टेज प्रबंधक एवं कार्यक्रम संचालक उमाशंकर कश्यप की अहम भूमिका रही। उन्होंने मंचीय व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक सौरभ शाक्य, संरक्षक एवं ग्राम प्रधान बसरेहर अंकित दुबे, संयोजक दीपु सोनी, अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, प्रबंधक देव सक्सेना एवं शिवम शाक्य तथा महामंत्री सौरभ गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आयोजन में योगदान रहा।
महोत्सव में महंत विपिन शाक्य एवं अनुराग पोरवाल सहित रिषभ सोनी, संजीव सक्सेना और पवन शाक्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, कार्यक्रम के निर्देशन की जिम्मेदारी रोहित शाक्य एवं आदर्श शाक्य ने संभाली। समिति के अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय सहयोगियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
श्री दुर्गा महोत्सव के माध्यम से कस्बे में धार्मिक आस्था, सेवा, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं की सहभागिता से आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
हिन्द संवाद न्यूज़ — सच का संवाद




