अंशुल यादव के जन्मदिन पर सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित
जिला पंचायत आवास पर भंडारा वितरण व रक्तदान कार्यक्रम, नितिन यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद
इटावा। जिला पंचायत अध्यक्ष मा. अंशुल यादव के जन्मदिन के अवसर पर इटावा स्थित जिला पंचायत आवास एवं समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, जिला पंचायत आवास पर भंडारा वितरण एवं रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अंशुल यादव के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बसरेहर नितिन यादव अपने साथियों के साथ जिला पंचायत आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अंशुल यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस मौके पर उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर सेवा, सहयोग और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देता है। भंडारा वितरण एवं रक्तदान जैसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, राजीव यादव, सुनील यादव, वीरू भदौरिया, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू, उदयभान यादव, नरेंद्र पाल, आशीष राजपूत, गौरव यादव (जोनल प्रभारी), प्रशांत शाक्य, राजेश दीक्षित, केपी शाक्य, विक्की गुप्ता, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण शाक्य, दुर्वेश शाक्य, शिवम पाल, भोले कुनैया, नवनीत, आशीष, अमन पत्तापुरा, रोहित, भानु, पुष्पेंद्र, विजेंद्र, भानु लालपुरा, पंकज प्रजापति एवं शैलेंद्र न. बेरी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने अंशुल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।




