इटावामध्य प्रदेशयूपीलोकल न्यूज़

मध्य प्रदेश बॉर्डर पर इटावा पुलिस की सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर निगरानी

SSP इटावा के निर्देशन में CO जसवंतनगर ने बढ़पुरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा। जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर, इटावा द्वारा थाना बढ़पुरा क्षेत्रांतर्गत मध्य प्रदेश बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का भी निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को निर्देशित किया गया।

इटावा पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी की जा रही है, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!