E-Paperइटावालोकल न्यूज़

जसवंतनगर तहसील दिवस पर लगा ‘आयुष आपके द्वार’ निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
संवाददाता : देवेंद्र सिंह

जसवंतनगर। तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को जसवंतनगर तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी के तत्वावधान में ‘आयुष आपके द्वार’ निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसील दिवस में पहुंचे आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं होम्योपैथिक चिकित्सा संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया।

शिविर का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी इटावा डॉ. देवा रानी के आदेश एवं दिशा-निर्देशों के क्रम में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं अन्य लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

शिविर में डॉ. चंद्रशेखर ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान मरीजों के साथ चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा सहयोगात्मक एवं सहज व्यवहार किया गया।

शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में वार्ड बॉय अपराम सिंह एवं अमित कुमार ने सहयोग प्रदान किया। तहसील दिवस के दौरान आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से आमजन को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!