E-Paperइटावाक़ृषियूपीलोकल न्यूज़
खेत पर काम कर रहे किसान की बिजली के करंट से दर्दनाक मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद
बसरेहर संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कटिया में खेत पर काम कर रहे 47 वर्षीय किसान की बिजली के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार आजाद सिंह (47 वर्ष) पुत्र सीताराम निवासी कटिया, थाना चौबिया, जनपद इटावा शुक्रवार को अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वह किसी तरह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना की सूचना चौबिया पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




