इटावाक्राइमटॉप न्यूज़यूपी

पुत्री के यहां आए वृद्ध पिता पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में बुधवार दोपहर अपनी पुत्री के यहां आए एक वृद्ध के साथ कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को चौबिया थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी बरुआ, थाना सकरावा, जनपद कन्नौज अपनी पुत्री के यहां गोपालपुर गांव किसी काम से आए थे। राजेंद्र सिंह के अनुसार, जैसे ही वह गांव के अंदर पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर उनकी पुत्री एवं परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल राजेंद्र सिंह को लेकर चौबिया थाने पहुंचे। पुलिस ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर भेजा।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव गोपालपुर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!