
संवाददाता : मनोज कुमार
जसवंतनगर। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा स्वर्णकार के जसवंतनगर तहसील पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं युवा सदस्यों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान स्वर्णकार समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा स्वर्णकार, जो भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश सह-संयोजक भी रह चुके हैं, ने समाज के लोगों के साथ होने वाले कथित अत्याचार, उत्पीड़न तथा अन्य समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाने की बात कही।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्वर्णकार समाज के लोगों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन से आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय पदाधिकारी अंशुमान ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और युवा सदस्य मौजूद रहे। सभी ने समाज की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा स्वर्णकार समाज को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय अथवा उत्पीड़न को लेकर संगठन शांत नहीं बैठेगा। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखना है।
इस दौरान मोहित वर्मा, शेखर वर्मा, बासु वर्मा, शिवम वर्मा, रोहित, लकी, शिव शक्ति अखाड़ा चंद्रमोहन जिला अध्यक्ष तथा दीपक वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जसवंतनगर तहसील के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान किया गया।




