E-Paperइटावाक्राइमटॉप न्यूज़यूपी

बाइक से जा रहे पति-पत्नी को रास्ते में रोककर क़ी लूटपाट व फायरिंग पैर में लगी गोली  

गांव के ही कुछ लोगों से 15 दिन पहले हुई थी कहासुनी खेत की जुताई को लेकर हुआ था विवाद  

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर / चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम हिद्दपुरा निवासी अनिल कुमार 34 वर्ष रविवार शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी और एक वर्षीय बच्ची के साथ बाइक से जा रहे थे। अपनी ससुराल झुंझुआ से अपने गांव हिद्दपुरा तभी अगूपुर गोपालपुर और दामोदरपुर के बीच बाइक सवार लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट कर फायरिंग कर दी। गोली अनिल कुमार के पैर में लगने से वह घायल हो गया ।

जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, 30 जुलाई को भी इन्हीं लोगों ने मारपीट व फायरिंग को लेकर विवाद किया था । और इसके बाद जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।

बताया गया है कि दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम दिया। वहीं अनिल ने आरोप लगाया है कि हमारी पत्नी किरन के साथ लूट पाट की दो चूडी , एक जंजीर , एक मंगलसूत्र दो अंगूठी, कान के टोक्स ले जाने का आरोप लगाया है वहीं अनिल कुमार ने बताया है हमारा मोबाइल व रुपए नहीं ले गए । व फायरिंग के बाद हमलावर चौपला की ओर भाग गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल अनिल कुमार को 108 एम्बुलेंस की मदद से बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसरेहर ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के दौरान साथ मौजूद उनकी पत्नी किरन और करीब एक वर्षीय बच्ची जानवी सुरक्षित हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी हैं। पुलिस की आधिकारिक जांच के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंची फारेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है । घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों पक्ष एक की गांव के है । इनका खेत जोतने को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है । मामले की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!