E-Paperइटावायूपीलोकल न्यूज़

इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे 604 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

प्रशासन सतर्क

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इटावा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3 बजे नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह जनपद में 604 करोड़ रुपये की लागत वाली 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 59 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 69 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश और जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की उपलब्धियों और सरकार की प्राथमिकताओं को भी जनता के सामने रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नुमाइश पंडाल में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के लिए एक बड़ा और भव्य पंडाल तैयार किया गया है। मंच के सामने बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जबकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने के लिए पांच हजार से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पंडाल के पीछे भीड़ को कार्यक्रम का सीधा दृश्य उपलब्ध कराने के लिए कई डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद इटावा के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के दौरे को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री अपने संबोधन के दौरान सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से जनता के बीच रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!