चौ. सुघर सिंह एजुकेशन एकेडमी के डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर का शानदार परीक्षा परिणाम, टॉप-5 प्रशिक्षुओं का हुआ सम्मान
CTET में 135 अंक तक प्राप्त कर चुके है प्रशिक्षु

- हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद
जसवंतनगर (इटावा)। चौ. सुघर सिंह एजुकेशन एकेडमी, जसवंतनगर के डी.एल.एड. (बीटीसी) 2023-25 बैच के चतुर्थ एवं अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं ने संस्थान का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर संस्थान की ओर से टॉप-5 प्रशिक्षुओं को फूल-माला पहनाकर, मेडल प्रदान कर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया।
परीक्षा परिणाम के अनुसार अकबर पुत्र मो. इकबाल एवं साक्षी शर्मा पुत्री रामकिशोर शर्मा ने 800 में 735 अंक प्राप्त कर 91.875 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। राधा यादव पुत्री ब्रजेश बाबू ने 732 अंक (91.50 प्रतिशत) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं अंकुर सक्सेना पुत्र अनिल प्रकाश तथा सुमित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ने 727 अंक (90.875 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कुमारी शिवानी पुत्री ओमानंद तथा सुशील यादव पुत्र नरेश चंद्र यादव ने 725 अंक (90.625 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। दीप्ति दुवे पुत्री संदीप दुबे ने 722 अंक (90.25 प्रतिशत) प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।
सम्मान समारोह में चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक श्री अनुज मोंटी यादव, निदेशक डॉ. संदीप पाण्डेय एवं प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव ने टॉपर प्रशिक्षुओं को फूल-माला एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनका मुंह मीठा कराया।

प्रबंध निदेशक श्री अनुज मोंटी यादव ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम संस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से भविष्य में भी इसी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निदेशक डॉ. संदीप पाण्डेय ने कहा कि यह शानदार परिणाम प्रशिक्षुओं की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि डीएलएड जैसे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में योग्य, जिम्मेदार एवं संवेदनशील शिक्षक बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि प्रशिक्षुओं को एक बेहतर शिक्षक के रूप में तैयार करना है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर प्रबंध समिति से श्री अशांक हनी यादव, विभागाध्यक्ष श्री नितिन आनंद, असिस्टेंट प्रोफेसर ऋषि पाल सिंह, बृजेश कुमार पोरवाल, प्रभा शर्मा, रंजीत सिंह चौहान, रजत जैन, सर्जन सिंह समेत संस्थान के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शानदार परीक्षा परिणाम और टॉपर्स के सम्मान से संस्थान परिसर में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




