Uncategorized

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ABVP ने किया पुतला दहन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा। झारखंड में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इटावा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बलराम सिंह चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने तथा छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

इस दौरान जिला संयोजक संस्कार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों और युवाओं के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। लोकतंत्र में प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी मांगों और समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सरकार के समक्ष रखने का अधिकार है। ऐसे में छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

जिला संगठन मंत्री नितिन द्विवेदी ने कहा कि युवाओं का भविष्य देश के भविष्य से जुड़ा है। छात्रों की समस्याओं का समाधान बल प्रयोग से नहीं, बल्कि संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह विद्यार्थियों की बात सुने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल राज सिंह राजपूत ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनके साथ संवाद स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है। छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ABVP कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

इस अवसर पर कृष्णा गुप्ता, पीयूष रॉय, नीतेश शाक्य, आकाश, अभिनव, देवांश, अभि, अफ्फान, देवू, बऊआ, आशीष, अंश, कार्तिक, यश और पंकज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जारीकर्ता — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इटावा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!