
हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद
जसवंतनगर। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार, 9 अगस्त 2026 को गारमपुर, जसवंतनगर से द्वितीय कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ सोरों घाट, गंगा जी के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया और गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर बटेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कांवड़ यात्रा को जॉनी यादव एवं नारायण दत्त दुबे ने रवाना किया। यात्रा में कांवड़ लेकर जाने वाले प्रमुख श्रद्धालुओं में बॉबी, विकास, रंकू दुबे सहित लगभग 45 शिवभक्तों ने प्रतिभाग किया।
श्रद्धालुओं ने सोरों घाट पहुंचकर मां गंगा में स्नान किया और विधि-विधान से गंगाजल लेकर बटेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बटेश्वर पहुंचने के बाद सभी कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
यात्रा के दौरान शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने धार्मिक एकता, आपसी भाईचारे और श्रद्धा का संदेश दिया।
आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा लगातार दूसरी बार आयोजित की गई है और आने वाले वर्षों में भी इसे और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा।




