जंतर-मंतर से NEET पेपर लीक तक: छात्रों के आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, इसे लोकतंत्र और छात्रों की जीत के रूप में देखा जा रहा

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद
नई दिल्ली। NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्रों के बीच उठे विरोध के बीच जंतर-मंतर पर भी छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। आंदोलन को लेकर देश की राजनीति में भी हलचल देखने को मिली और विपक्षी दलों ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा।
इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। आंदोलन से जुड़े लोगों और विपक्ष की ओर से इसे छात्रों की आवाज और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं। NEET विवाद ने एक बार फिर देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
हिन्द संवाद न्यूज़ | सच का संवाद




