इटावाटॉप न्यूज़देशयूपी

डीजी जीआरपी व आईजी जीआरपी ने इटावा में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसएसपी इटावा ने डीजी जीआरपी एवं आईजी जीआरपी प्रयागराज को स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इटावा: रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीजी जीआरपी, उत्तर प्रदेश एवं आईजी जीआरपी, प्रयागराज ने जनपद इटावा का भ्रमण कर रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, गश्त, यात्री सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इटावा बृजेश कुमार सिंह ने डीजी जीआरपी एवं आईजी जीआरपी प्रयागराज का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।

रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए इस निरीक्षण एवं समीक्षा से जनपद में सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!