इटावाक़ृषिटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

इटावा: बसरेहर में माइनॉर (बम्बा) की खंदी कटने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न, किसानों की धान की नर्सरी पर संकट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बसरेहर (इटावा): जनपद इटावा के विकास खंड बसरेहर के ग्राम अगुपुरा में माइनॉर (बम्बा) की खंदी कट जाने से किसानों की बड़ी संख्या में कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना पट्टापुरा के पास स्थित अगुपुरा माइनॉर पर हुई, जिससे करीब 500 बीघा खेतों में पानी भर गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना रात में ही संबंधित अधिकारियों एवं एसडीएम को दे दी गई थी, लेकिन सूचना देने के बावजूद समय पर कोई प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे खेतों में लगातार पानी भरता रहा और किसानों को भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि खेतों में पानी भरने से धान की नर्सरी नष्ट होने की प्रबल संभावना है। यदि जल्द ही पानी की निकासी और माइनॉर की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसानों की खरीफ फसल पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर माइनॉर की खंदी बंद कराने, जलभराव की समस्या का समाधान करने तथा प्रभावित किसानों के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिन्द संवाद न्यूज़

“सच का संवाद”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!