Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
E-Paperइटावायूपी

इटावा सदर तहसील परिसर में हादसा: जर्जर भवन का लेंटर गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत की सूचना

इटावा। सदर तहसील परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जीर्णोद्धार कार्य के दौरान एक जर्जर भवन का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मजदूर पुराने लेंटर को तोड़ने का कार्य कर रहे थे। अचानक लेंटर गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

हादसे की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि तहसील परिसर स्थित पुरानी और जर्जर इमारत का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। मृतक और घायल मजदूर की पहचान तथा हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

(नोट: एक मजदूर की मृत्यु की सूचना फिलहाल सूत्रों के आधार पर है। प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के बाद विवरण अपडेट किया जाएगा।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!