इटावाक़ृषियूपी

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए परौली रमायन गौशाला में घनजीवामृत वितरण

जिलाधिकारी ने किया किसानों का आह्वान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बसरेहर, इटावा। जनपद इटावा के विकासखंड बसरेहर अंतर्गत ग्राम पंचायत परौली रमायन स्थित गौशाला परिसर में रविवार को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से घनजीवामृत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी कृषि भूमि के एक छोटे हिस्से से प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें तथा सकारात्मक परिणाम मिलने पर इसे धीरे-धीरे व्यापक स्तर पर अपनाएं।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित एक सफल किसान की प्रेरणादायक खबर किसानों को पढ़कर सुनाई और कहा कि ऐसे उदाहरण अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक अनुज कुमार मिश्रा को निर्देशित किया कि उक्त समाचार को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए तथा मोबाइल संदेशों के माध्यम से भी किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जाए।

कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर अरविंद प्रताप सेंगर परिहार ने किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, ब्रह्मास्त्र, अग्निअस्त्र एवं नीमास्त्र जैसे जैविक घोलों के निर्माण, उपयोग एवं लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही किसानों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान करते हुए प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के समापन पर चयनित किसानों को घनजीवामृत का वितरण किया गया। किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने तथा अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. हर्षवर्धन, ग्राम प्रधान पति पिंटू चौहान, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, रोजगार सेवक अनुज कुमार मिश्रा, गोसेवक राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!