E-Paperइटावाटॉप न्यूज़राजनीति

सपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा। समाजवादी पार्टी, जनपद इटावा की मासिक बैठक रविवार को मुख्य अतिथि एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि रामसेवक यादव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक ताकत हैं और उनके समर्पण, मेहनत एवं संघर्ष के बल पर ही संगठन को लगातार मजबूत किया जा सकता है। बैठक के दौरान आगामी समय में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!