E-Paperइटावालोकल न्यूज़

तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से घायल महिला की चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना के दिन ही पति क़ी हुईं थी मौत आज पत्नी ने तोड़ा दम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे मार्ग पर लोहिया कलां के पास चार दिन पूर्व तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से घायल हुई महिला की सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला के पति की घटना के दिन ही उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ निवासी अरविंद कुमार प्रजापति पुत्र रामेश्वर दयाल प्रजापति अपनी पत्नी ममता देवी के साथ इटावा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे चौबिया थाना क्षेत्र के लोहिया कलां के पास बरेली हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सैफई पीजीआई ले जाया गया, जहां अरविंद कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं गंभीर रूप से घायल ममता देवी का सैफई पीजीआई में उपचार चल रहा था। चार दिन बाद इलाज के दौरान ममता देवी ने भी दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी चौबिया पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!